हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत डिडवीं टिक्कर में युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को रविवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं छेड़छाड़ के दूसरे आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
डिडवीं टिक्कर में ज्योतिष का काम कर रही युवती से दो युवकों ने रात करीब 12 बजे अश्लील हरकतें की थी। इसके चलते युवती ने आबरू बचाने को पहली मंजिल से छलांग लगा दी थी। छलांग लगाने से युवती की दोनों टांगे फ्रेक्चर हो गई। इसके बाद युवती ने एक युवक की पहचान अली खान निवासी कनकरी के रूप में की थी। उसकी धरपकड़ को पुलिस जगह-जगह छापामारी कर चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि अली खान का दूसरा साथी मुफीद मोहम्मद पुत्र वली मोहम्मद निवासी डिडवीं टिक्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी को रविवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी अजय सिंह बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।