फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों को भी मिले कैशलेस मेडिकल सुविधा

विज्ञापन
हमीरपुर सेवानिवृत्त पुलिस कल्याणकारी संघ की बैठक में भाग लेते सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस कर्मचारियों को भी सैनिकों की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि पुलिस कर्मचारी बीमारी की स्थिति में कहीं भी अपना इलाज करवा सकें। यह मांग मंगलवार को प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कल्याणकारी संघ की बैठक में उठी। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। बैठक में संघ के प्रधान ब्रह्मदास, सचिव भगवंत सिंह, प्रेस सचिव रमेश जरियाल समेत दो दर्जन सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस लाइन में खोली गई कैंटीन में सीएसडी की तर्ज पर शराब की कैंटीन होनी चाहिए और जीएसटी में कटौती हो, क्योंकि पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री के सदस्य भी इस कैंटीन से सामान खरीदते हैं, जो भी पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्त हो, उसकी नौकरी से संबंधित सारा रिकॉर्ड संबंधित थाना व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपलब्ध होना चाहिए।
पुलिस कर्मचारियों को आठ साल के बजाय तीन साल में पूरा वेतन लाभ मिलना चाहिए। पुलिस कर्मचारियों पर सिविल सर्विस नियम लागू होते हैं। पुलिस कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी होती है। सेना की तर्ज पर ही पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को भर्ती में आरक्षण मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें