फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क पर पड़े गड्ढों से लोग परेशान

Mon, 05 Jun 2023 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन के साथ तथा इसके नजदीक शहर की सड़कों पर पड़े गड्ढों को समय पर नहीं भरा जा रहा है और लगातार इन गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है। जिससे इन पर गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालकों सहित शहरवासी भी परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नादौन शहर के मुख्य व ऐतिहासिक इंद्रपाल चौक व बस स्टैंड के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे से समय से गड्ढे पड़े हुए हैं। इन गड्ढों को समय से न भरे जाने के करण यहां सड़क का एक भाग पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों, राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बारिश के कारण इन गड्ढों में गंदा पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
दूसरी ओर नादौन उप डाकघर के नजदीक भी सड़क के किनारे नाली न होने के कारण बारिश का सारा पानी दुकानों के आगे जमा हो रहा है। जिससे ग्राहकों का दुकानों में पहुंचना मुश्किलों भरा हो रहा है। दुकानदारों अक्षित,सुभाष, शिवम, रघुबीर, संजय आदि ने कहा कि सड़क समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन, सुनवाई न होने की वजह से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू से पेश आ रही समस्या का जल्दी समाधान करने की गुहार लगाई है। वहीं इस बारे में उपमंडलाधिकारी नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें