फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस से 17 फरवरी तक दो घंटों की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एलोपैथी चिकित्सकों की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सक भी दस से 17 फरवरी तक दो घंटों की पेनडाउन हड़ताल पर रहेंगे। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज की फैकेल्टी चिकित्सक एसोसिएशन ने प्राचार्य को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में 10 से 17 फरवरी तक रोजाना सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक चिकित्सकों के पेनडाउन हड़ताल पर रहने और गेट मीटिंग करने के बारे में कॉलेज प्रबंधन को बताया गया। इस दौरान महज आपातकालीन और कोविड-19 संबंधी सेवाएं ही दी जाएंगी।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के फैकेल्टी चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि एलोपैथी चिकित्सकों की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के सभी चिकित्सक दस से सत्रह फरवरी तक दो घंटों की पेनडाउन हड़ताल पर रहेेेंगे। इसके बारे में प्राचार्य को अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग पूरी न होने के कारण चिकित्सक यह हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

विसंगतियों में चिकित्सकों के नॉन प्रैक्टिसिंग भत्ते को पंजाब की तर्ज पर 25 फीसदी से कम कर कर 20 फीसदी कर दिया गया है। बेसिक प्लस एनपीए वेतन की अधिकतम सीमा 2,18,600 तय कर दी गई है। जबकि पंजाब में यही सीमा 2,37,600 है। इस वेतन विसंगति को दूर करें और बेसिक प्लस एनपीए की अधिकतम सीमा को पंजाब की तर्ज पर ही चिकित्सकों के लिए 237600 की जाए या फिर एनपीए को 25 फीसदी ही रहने दिया जाए।
सातवें वेतन आयोग में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी होने के दिन तक चिकित्सकों को 25 फीसदी एनपीए दिया। उसी तर्ज पर हिमाचल में भी चिकित्सकों को एक जनवरी 2022 तक एनपीए 25 फीसदी की तर्ज पर पर ही रहना चाहिए। चिकित्सकों के पास बहुत कम प्रमोशनल पोस्ट हैं। इसके लिए टाइम स्केल 4-9-14 दिया जाता रहा है लेकिन इस वेतन आयोग की अधिसूचना में चिकित्सकों का 4-9-14 टाइम स्केल भी बंद कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सालों से मेडिकल अफसर, बीएमओ की तरक्की के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई भी नियमित पदोन्नति विभाग में नहीं हो पा रही है। ऐसे में 4-9-14 टाइम स्केल ही चिकित्सकों के लिए एक आशा की किरण बनी रहती है। चिकित्सकों के टाइम स्केल 4-9-14 को जारी रखा जाए। नए वेतन आयोग में अनुबंधित चिकित्सकों के लिए एंट्री लेवल रुपये 56100 का केवल 60 फीसदी मानदेय तय किया है, जोकि चिकित्सकों के साथ सरासर अन्याय है।
उनका मानदेय वही होना चाहिए जो एक नियमित डॉक्टर का एंट्री लेवल मानदेय है। विशेषज्ञ चिकित्सा अलाउंस पिछले कई वर्षों से 7000 प्रतिमाह दिया जा रहा है। इसको बढ़ाकर 20,000 प्रतिमाह किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें