बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में कतार में खड़े श्रद्धालु। -संवाद
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को आठ हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। काफी समय बाद रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल पहल रही। पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश और कोरोना मामलों के चलते श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी कम हो गई थी। अब मौसम खुलने और कोरोना के मामलों में भी कमी आने के चलते श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे।
बाबा बालक नाथ ट्रस्ट भी श्रद्धालुओं को सुविधा देने में तत्पर रहता है। श्रद्धालुओं को ट्रस्ट की ओर से चढ़ावा चढ़ाने के लिए क्यूआर कोड सुविधा या फिर ऑनलाइन चढ़ावे की सुविधा भी प्रदान कर रखी है। जिससे श्रद्धालु देश-विदेश के किसी भी कोने में बैठे हो, वहां से बाबा बालक नाथ मंदिर में दान दे सकते हैं। अतिरिक्त मंदिर अधिकारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि मौसम खुलने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को आठ हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। मंदिर में कोविड नियमों के तहत दर्शन करवाए जा रहे हैं।