फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महारल सर्किल में आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिल रहा मासिक वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की ओर से ठेकेदार के माध्यम से रखे गए हैं कर्मचारी
विज्ञापन

वेतन न मिलने से कर्मचारियों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें, गुजारा करना मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग बड़सर के महारल सर्किल में आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले चार माह से मासिक वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में कर्मचारियों को परिवार पालना मुश्किल हो गया है। वेतन न मिलने से उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों का कहना है कि समस्या को लेकर वे कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्हें मासिक वेतन को लेकर इसी प्रकार परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार भी उन्हें चार माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों सोमनाथ, राजीव, रितेश, कैलाश, रोहित, रामलाल आदि ने कहा कि जल शक्ति विभाग बड़सर की ओर से उन्हें महराल दख्योड़ा फेस एक, महारल दख्योडा फेस दो, टिहरी, बग्गी इत्यादि स्कीमों पर रखा गया है। स्कीमों में वे ठेकेदारों के माध्यम से पंप ऑपरेटर, फिटर, हेल्पर आदि का कार्य करते हैं ताकि जल शक्ति विभाग की विभिन्न स्कीमों का कार्य सुचारु रूप से करवाया जा सके। अब चार माह से वेतन न मिलने के कारण स्कीमों को खड़ा करने पर मजबूर हो गए हैं। उन्हें मासिक वेतन के रूप में प्रतिमाह 5000 रुपये दिया जाते थे लेकिन पिछले चार माह से उनके खाते खाली पड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि उनके मासिक वेतन की अदायगी नहीं हुई तो स्कीमों को खड़ा करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस संदर्भ में ठेकेदार सुशील कुमार ने कहा कि सारे बिल जल शक्ति विभाग के पास जमा करवा दिए गए हैं। जैसे ही बिल अप्रूव होंगे सभी को भुगतान कर दिया जाएगा। उधर, जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने कहा कि पहली तिमाही की 20 लाख रुपये की किस्तें जारी हो गई हैं। एक दो दिन में राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें