फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर के अध्यक्ष पद पर फैसला 15 जुलाई के बाद होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के बाद होगी नगर परिषद की बैठक
विज्ञापन


नगर परिषद की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

तीन माह पूर्व 10 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ लाया था प्रस्ताव

साढ़े चार माह बाद जुलाई में होगा अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर अब फैसला 15 जुलाई के बाद होगा। लोकसभा के बाद अब उपचुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में तीन माह से अविश्वास प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ सका है। आचार संहिता के चलते नगर परिषद हमीरपुर की बैठक आयोजित नहीं हो सकी है। आचार संहिता में इस बैठक के आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से शहरी विकास विभाग को पत्र लिख कर जानकारी मांगी गई थी लेकिन पत्र का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई है। फिर आचार संहिता लागू होने से यह बैठक अब जुलाई में होगी। मार्च में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास के खिलाफ 10 पार्षदों ने डीसी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इस अविश्वास प्रस्ताव पर आगामी कार्रवाई के निर्देश डीसी की ओर से एसडीएम हमीरपुर को दिए गए थे। 22 मार्च को बैठक आयोजित होनी तय थी। आचार संहिता के चलते बैठक टल गई। बाद में बैठक के आयोजन को लेकर शहरी विकास विभाग और प्रदेश निर्वाचन आयोग को पत्राचार किया गया। लगभग साढ़े चार माह बाद बैठक 15 जुलाई के बाद आयोजित होगी। नगर परिषद हमीरपुर में 11 वार्ड हैं। इनमें से दस वार्डों के पार्षदों ने अध्यक्ष मनोज मिन्हास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित दो पार्षद जीत कर आए हैं जबकि पांच भाजपा समर्थित जीत कर आए थे। अध्यक्ष मनोज मिन्हास और वार्ड नंबर दो के पार्षद राजकुमार लोस चुनाव में भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब नगर परिषद में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अल्पमत है। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास और वार्ड नंबर दो के पार्षद राजकुमार के पाला बदलने से यहां पर समीकरण उलझ गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद ही तय हो पाएगा कि अध्यक्ष पद कांग्रेस अथवा भाजपा किसके पाले में जाएगा। हालांकि, आजाद चुनकर आए चारों पार्षद भी भाजपा की पृष्ठभूमि से हैं। वहीं, सत्तासीन कांग्रेस सरकार का दखल भी नगर परिषद के गठन में रहेगा। नए अध्यक्ष के लिए आचार संहिता के बाद खूब खींचतान होने की उम्मीद है। आजाद जीत कर आए चार पार्षदों का समर्थन ही नया अध्यक्ष तय करेगा। एसडीएम हमीरपुऱ मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि अब आचार संहिता के बाद ही नगर परिषद हमीरपुर की बैठक आयोजित होगी। इसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें