हमीरपुर बाजार में कोरोना से बेखौफ उमड़ी भीड़। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में सीएमओ कार्यालय हमीरपुर के छह और बीएमओ कार्यालय भोरंज के दो कर्मचारियों समेत वीरवार को 37 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि इनमें से 35 रैपिड एंटीजन टेस्ट जबकि दो लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित निकले हैं।
रैपिड एंटीजन टेस्ट में सीएमओ कार्यालय में हमीरपुर में कार्यरत छह कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि, दो कर्मचारी बीएमओ कार्यालय भोरंज के हैं। उधर, उपमंडल भोरंज का 73 वर्षीय बुजुर्ग 13 सितंबर को रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित निकला था। वह मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। वीरवार को संक्रमण के चलते उसने दम तोड़ दिया है।