फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरसू गारला में जालंधर निवासी दो युवकों से डेढ़ किलो चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते मोरसू गारला गांव में पुलिस ने जालंधर निवासी दो युवकों से एक किलो 515 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि 2017 में पकड़ी गई 4.476 किलो चरस के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन

वीरवार को थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह की अगुवाई में भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह, राजेश और नरेश आदि पुलिस कर्मी मोरसू गारला में यातायात चेकिंग पर थे। इस दौरान पंजाब नंबर की बाइक पर बिना हेलमेट आ रहे युवकों को जब रोका गया तो वह पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें से नौ अलग-अलग पुड़ियां बरामद हुईं।
इन पुड़ियों को जब खोलकर देखा गया तो इनमें 1.515 किलोग्राम चरस, दो चिलमें, चरस पीने के पेपर आदि बरामद हुए। पूछने पर दोनों ने अपना नाम कर्ण और पारस निवासी जालंधर बताया। हालांकि, युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद मिलने वाले रिमांड में ही इस खेप को कहां से लाने और कहां ले जाने के तथ्यों से पर्दा उठेगा। बहरहाल पुलिस शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि बाइक सवार दो युवकों से चरस की खेप बरामद की गई है। युवक जालंधर निवासी है। यातायात चेकिंग के दौरान दोनों से यह खेप बरामद हुई है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें