फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन साढ़े आठ फीसदी बढ़ी पहली कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति

विज्ञापन
राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला डिडवीं में कक्षा में बैठे विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को दूसरे दिन भी छोटे बच्चे काफी उत्साहित दिखे। दूसरे दिन पहली कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति साढ़े आठ फीसदी, तो दूसरी कक्षा में चार फीसदी बढ़ी। दूसरे दिन स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को पहली में 64.75, दूसरी में 67.70, तीसरी में 72.60, कक्षा चौथी में 75.14, पांचवीं में 78.87, छठी में 79. 56, सातवीं में 79.12, आठवीं में 83.31 फीसदी विद्यार्थी स्कूल आए। वहीं पहले दिन पहली में 56.27, दूसरी में 63.23, तीसरी में 65.14, चौथी में 71.96, पांचवीं में 72.69, छठी में 77.66, सातवीं में 77.35, आठवीं में 63.51 फीसदी विद्यार्थी स्कूल आए थी।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में नियमों का पालन किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी के लिए स्कूल में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें