फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक सूचना केंद्र का प्लान रद्द, 70 लाख बर्बाद

विज्ञापन
होटल हमीर परिसर में खड़ा किया गया पर्यटक सूचना केंद्र भवन का ढांचा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के होटल हमीर के परिसर में पर्यटक सूचना केंद्र का काम रोकने के आदेश जारी हुए हैं। निगम ने यहां पर पर्यटक सूचना केंद्र के निर्माण के लिए इसी साल 70 लाख रुपये का बजट जारी किया था।
विज्ञापन

भवन निर्माण 80 फीसदी हो चुका है। स्थानीय लोगों ने इसके निर्माण पर सवाल उठाए थे। सरकार और प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में पार्किंग स्थल की समस्या को उठाया गया था। लोगों का कहना था कि जिस जगह पर यह केंद्र बनाया जा रहा है, वहां पर इस समय पार्किंग है।
होटल में होने वाले आयोजनों के दौरान पर्यटकों को अपने वाहन खड़ा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि भवन का निर्माण हो चुका है। भवन में खिड़की दरवाजे और रेलिंग का कार्य भी हो चुका है। अब पर्यटक सूचना केंद्र के भवन में बदलाव कर यहां पर पूर्व की तरह पार्किंग का ही निर्माण होगा।
विज्ञापन

इस तरह के कार्य से सरकार को धनराशि का दुरुपयोग भी हुआ है। जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। पर्यटन विकास विभाग के एसडीओ धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि गत दिवस यहां पर निगम के उच्चाधिकारियों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। पर्यटक सूचना केंद्र का कार्य रोकने के आदेश मिले हैं। यहां पर पार्किंग ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें