फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन आठवीं कक्षा के 66.5 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नियमित कक्षाएं लगने के दूसरे दिन विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को आठवीं कक्षा के 66.5 फीसदी छात्र स्कूल पहुंचे। कोरोना काल में लंबे समय तक विद्यार्थी ऑनलाइन ही पढ़ाई करते रहे। अब विद्यार्थी भी स्कूल आना चाहते हैं। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। नियमित कक्षाएं लगने के दूसरे दिन कक्षा आठवीं में 66.5 फीसदी, कक्षा नौवीं में 68.62 फीसदी, कक्षा दसवीं में 75. 61 विद्यार्थी, जमा एक में 62 .22 विद्यार्थी, जमा दो में 61.09 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को जिले में आठवीं के 63.67 फीसदी, नौवीं के 68.17 फीसदी, दसवीं के 75.10 फीसदी, जमा एक में 62.09 फीसदी, जमा दो में 59.10 फीसदी विद्यार्थी स्कूल आए। कक्षा आठवीं में कुल 4147 विद्यार्थी हैं, जिसमें से 2628 विद्यार्थी स्कूल आए थे। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है।
स्कूलों में पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने कहा कि कक्षा आठ में भी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। स्कूलों में कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है और बच्चों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें