फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेरी में एचआरटीसी की बस बीच सफर में रुकी

विज्ञापन
बड़सर में खराब हुई एचआरटीसी की बस। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का आधे सफर में खराब होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की बस उपमंडल बड़सर के सेरी गांव के पास खराब हो गई। यह बस चंडीगढ़-रिवालसर रूट पर जा रही थी। बस चंडीगढ़ से आते समय सेरी में शाम करीब चार बजे खराब हो गई।
विज्ञापन

चालक का कहना है कि बस की हाउस पाइप लीक होने के कारण बस खराब हो गई। करीब एक घंटे तक बस रोड पर खड़ी रही। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम की ओर से कोई भी अतिरिक्त बस नहीं भेजी गई। जबकि, बस में 25 यात्री सवार थे, जिन्हें निजी बसों से अपने गंतव्य भेजा गया। निगम की बसों की खस्ता हालत होने के कारण आए दिन किसी न किसी डिपो की बसें रोड पर खड़ी हो जा रही हैं। इससे यात्रियों को भी हादसों का खतरा सताने लगा है। उधर, उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि ऊना डिपो की बस के खराब होने के सूचना मिली है। इस बारे में संबंधित डिपो के अधिकारी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें