फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड़ क्षेत्र में चलीं नाममात्र बसें, यात्रियों ने किया घंटों इंतजार

विज्ञापन
गलोड़ बस स्टॉप पर बसों का इंतजार करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। हिमाचल दिवस के चलते मंगलवार को छुट्टी होने के कारण सरकारी और निजी बसों की आवाजाही क्षेत्र में बहुत कम रही। लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों को ढूंढते रहे, लेकिन घंटों इंतजार करने पर भी उन्हें बसें नहीं मिलीं। एक तो कोरोना और दूसरा सरकारी छुट्टी के चलते बसें नाममात्र ही चलीं। जबकि, कुछ बसें शादियों में बरात के लिए बुक रहीं। जिसकी वजह से यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गलोड़ से नादौन, सलौनी और हमीरपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को दिनभर भटकना पड़ा। गलोड़ बाजार में यात्री बसों का इंतजार करते रहे। कुछेक स्थानों को जाने के लिए तो दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों में नीलम कुमारी, लता, वीना, मीना कुमारी, देशराज, अश्वनी कुमार सिंह, शिवानी, विजय कुमार, करनैल सिंह ने बताया कि आज बसों के न चलने से खासी परेशानी हुई। एक ही स्थान पर दो-दो घंटे बस का इंतजार करना पड़ रहा है। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि छुट्टी के कारण कुछेक रूटों पर बसें नहीं भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें