फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निशा ने जीती किचन क्वीन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में वीरवार को महिला शेफ प्रतियोगिता किचन क्वीन करवाई गई। इसमें जिला हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 19 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के सहायक व्याख्याता विक्रांत चौहान की निगरानी में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शशि कुमार धीमान मुख्य अतिथि और इसी विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर जयदेव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता में निशा देवी ने प्रथम, श्रुति आनंद ने द्वितीय और रुचिका शर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में एवरेस्ट मसाले और पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें