फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में प्राकृतिक स्रोतों के पानी के 43 में से नौ सैंपल संदिग्ध, 14 फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधित पंचायतों को दी जानकारी, क्लोरीनेशन करवाने की सलाह
विज्ञापन


कर्मचारियों को फील्ड में उतरकर जागरूक करने के आदेश

सीएमओ कार्यालय हमीरपुर में हुई मासिक बैठक, विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सीएमओ कार्यालय हमीरपुर में वीरवार को सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इस दौरान सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य खंडों के अधिकारियों को डायरिया से बचने के लिए उपयुक्त प्रबंध करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर से पानी के 43 सैंपल विभिन्न प्राकृतिक जल स्रोतों से जांच के लिए भेजे थे। इनमें से नौ संदिग्ध हैं और 14 सैंपल फेल हैं। ऐसे में जिन क्षेत्रों में यह पानी के सैंपल खराब पाए गए हैं वहां की पंचायतों को इस संबंधी सूचना दी गई है ताकि वहां के जल स्त्रोतों की सफाई की जा सके।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले ने 21 करोड़ का जो बजट आया था, उसका 99.6 फीसदी खर्च कर लिया है। वहीं, उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग हैं वहां पर प्रसव घरों में करवाने के मामले सामने आ रहे हैं, जो मां व बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है। ऐसे में इन लोगों को जागरूक करने के लिए कर्मचारी फील्ड में उतारे जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि फील्ड स्तर पर मरीजों की बीमारियों के उपचार के लिए डॉक्टर सीधा मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर एम्स के विशेषज्ञों के साथ बात कर सकते हैं। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया, डॉ. अवनीत, डॉ. अरविंद कौंडल, डॉ. राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें