फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सैंपल में तेजी लाने की जरूरत : डॉ. जगोता

विज्ञापन
कृमि मुक्त अभियान की तैयारियों की बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता वनिक - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि जिले में कोविड-19 की सैंपलिंग की रफ्तार को और तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने पोषण माह के लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को रक्त की कमी, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच के विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वे सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों ने अधीनस्थ राष्ट्रीय कार्यक्रमों की अब तक की उपलब्धियों का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने महिलाओं, किशोरियों और बच्चों, जिनमें खून की कमी हो उन्हें आयरन फोलिक एसिड की गोलियां और आयरन सिरप वितरित करने के निर्देश दिए। कुपोषित बच्चों की पहचान करके उन्हें इसके निवारण के लिए उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थान में भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कहा कि पोषण अभियान को महिला और बाल विकास विभाग के साथ मिलकर चलाया जाए। इसके अतिरिक्त क्षय रोग के एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान, कोविड टीकाकरण, मां और बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और भवन निर्माण संबंधी विषयों के ऊपर भी विस्तृत चर्चा करके उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. अरविंद कौंडल, डॉ. रमेश रत्तु, डॉ. पुष्पेंदर वर्मा, डॉ. राकेश ठाकुर सहित समस्त खंड चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें