फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के फोर एचपी कंपनी के एनसीसी कैडेट्स ने मंडी के पंडोह में आर्मी ट्रांजिट कैंप में विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। कैंप से लौटने पर मंगलवार को प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने एनसीसी कैडेट्स और एनसीसी के एएनओ प्रो. सौरभ सूद को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सहगल ने कहा कि 227 कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप पंडोह में आर्मी ट्रांजिट कैंप में आयोजित हुआ। इसमें महाविद्यालय के एनसीसी तृतीय वर्ष के 54 कैडेट्स ने भाग लिया और कैंप में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, राइफल शूटिंग में कैडेट कोमल ने दूसरा और टेंट पिचिंग में दूसरा स्थान हासिल किया।
2 एचपी बटालियन के कर्नल अनुज लूथरा और 4 एचपी के कर्नल आकाश सिंघा ने विजेता छात्रों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. मधुर स्वर मिश्रा, डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल, एनसीसी के एएनओ प्रो. सौरभ सूद, सीनियर अंडर ऑफिसर अक्षय कुमार सिरमौरिया, अंडर ऑफिसर कोमल चंदेल, सार्जेंट ममता कुमारी, सार्जेंट ईशा ठाकुर, कैडेट निकिता ठाकुर, निकिता पटियाल, शिल्पा, नीलम, आरुषि डोगरा, रिया राणा, हर्ष बन्याल, अमित, संजीव सहित अन्य कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें