फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नरेश को दूसरी बार मिली संस्कृत शिक्षक परिषद हमीरपुर की कमान

Mon, 30 Jun 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला हमीरपुर की नई कार्यकारिणी। स्रोत : संस्कृत शिक्षक परिषद
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला हमीरपुर का जिला स्तरीय चुनाव हमीरपुर में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से दूसरी बार नरेश मलोटिया को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

वहीं, स्वामी लाल को महासचिव, डॉ. तेज कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कमलेश कुमारी, महिला अध्यक्ष के पद पर रिंपल रानी को चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ. सुशील कुमार और पर्यवेक्षक के रूप में अजय कुमार ने जिम्मेदारी निभाई।
चुनावों के उपरांत बैठक आयोजित की गई। इसमें संस्कृत शिक्षकों को आ रही समस्याओं पर मंथन किया गया। अध्यक्ष नरेश ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी तरह निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो रही है। इस मामले को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा। विद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

विद्यालयों में भाषा अध्यापकों की नियुक्ति होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ अमित शर्मा, खंड हमीरपुर प्रधान ज्योति प्रकाश, खंड नादौन प्रधान डॉ मुनीष शर्मा, खंड भोरंज प्रधान स्वामी लाल सहित अन्य संस्कृत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें