फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मौसम ने डाला खलल, नहीं उड़ा सीएम का हेलिकाप्टर

Tue, 24 Jan 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे में खराब मौसम ने खूब खलल डाला। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हेलिकाप्टर के माध्यम से मंगलवार शाम 5:15 बजे हमीरपुर स्थित एनआईटी हेलीपैड पर पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन, खराब मौसम और बारिश की वजह से हेलिलाप्टर ने उड़ान नहीं भरी। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली गए हुए थे। खराब मौसम के चलते वह मंगलवार देर शाम को सड़क मार्ग से देर शाम हमीरपुर पहुंचे। जबकि, एनआईटी हेलीपैड पर मंगलवार शाम साढ़े चार बजे से ही पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए थे।मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनआईटी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। लेकिन, शाम साढ़े पांच बजे तक जब मौसम साफ नहीं हुआ और बारिश का क्रम लगातार जारी रहा तो एनआईटी से सभी प्रशासनिक अधिकारी और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता लौट आए और यहां परिधिगृह हमीरपुर पहुंच गए। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार अपने गृह जिला हमीरपुर आए हैं। मुख्यमंत्री के जोरदार स्वागत के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लगातार तीन दिन से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए थे। लेकिन, खराब मौसम के कारण सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मुख्यमंत्री देर शाम परिधिगृह हमीरपुर पहुंचे। जहां पर उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही जिला और ब्लॉकों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले फिर हमीरपुर शहर की बत्ती हुई गुल
जिला मुख्यालय हमीरपुर में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार शाम छह बजे बत्ती गुल हुई जो देर शाम आठ बजे तक बहाल नहीं हो पाई। जबकि, इससे दो दिन पूर्व भी हमीरपुर शहर करीब 25 घंटे अंधेरे में रहा था। जिला मुख्यालय में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने बिजली बोर्ड के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज करवाने की चेतावनी भी दी है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश और अन्य भी पहुंचे हमीरपुर
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हर्षबर्धन चौहान मंगलवार शाम को हमीरपुर पहुंचे। यहां पर पहुंचने पर जिला प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। यह दोनों माननीय 25 जनवरी को हमीरपुर में आयोजित होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें