फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी अस्पताल के चिकित्सक पर लगे लापरवाही के आरोप

Tue, 24 Jan 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सिविल अस्पताल टौणीदेवी में चिकित्सक पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। दंत रोग के चलते अस्पताल में उपचाराधीन ऊहल गांव के एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने बवाल खड़ा कर दिया है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत कर सारे मामले की जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि टौणीदेवी क्षेत्र के ऊहल गांव से संबंधित एक बुजुर्ग ने सिविल अस्पताल टौणी देवी में दांत की बीमारी का उपचार करवाया। लेकिन, चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही बतरी, जिस कारण मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर को सौंपी। शिकायत के आधार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित कर जांच बैठा दी है। बुजुर्ग सुरेश कुमार के बेटे पंकज ने अपनी शिकायत में कहा है कि गलत दांत उखाड़ने की वजह से उनके पिता की बीमारी लगातार बढ़ती गई। इसके बाद उन्हें पंचकूला के एक अस्पताल में ले जाना पड़ा था। जहां उनकी बीते सोमवार शाम को मौत हो गई। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि टौणीदेवी अस्पताल नजदीक होने के कारण पीड़ित सुरेश कुमार 19 दिसंबर को यहां पहुंचे और दांत दिखाया। इसके दो दिन बाद 21 दिसंबर को दांत उखाड़ दिया। उसके पिता बाद में घर वापस चले गए। पिता के दांत का दर्द कम नहीं हुआ, बल्कि और ज्यादा बढ़ा तो फिर 28 दिसंबर को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर दांत दिखाए गए। लेकिन, बीमारी बढ़ चुकी थी। उन्होंने कहा कि टौणी देवी अस्पताल में उनके पिता का गलत दांत उखाड़ दिया गया था।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. आशुतोष ने कहा कि शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है। इस बारे में उच्चाधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं।
इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि शिकायत मिली है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें