हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मल्टी टास्क वर्करों की काउंसलिंग 15 जून से 18 जून तक चलेगी। आवेदक तय तिथि के अनुसार अपने मूल दस्तावेजों सहित सुबह साढ़े 10 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में पहुंचना सनिश्चित करें, नहीं तो उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजय ठाकुर ने बताया कि शिक्षा खंड हमीरपुर के अंतर्गत आने वाली राजकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरोह, गुलेला, हलाना कल्लर, छियोड़ी, कैहडरू, गाहलियां, कुसवाड़, नालांगर, लाहड़, रोपा, कोट, साईं, हमीरपुर कन्या, हाउससिंग बोर्ड कलोनी, घिरथेड़ी और सियूहणी स्कूल के मल्टी टास्क वर्कर के प्रार्थी 15 जून को पहुंचाना होगा।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला डवरेड़ा, झटवाड़, झगड़ियाणी, बलौणी, ललीण, तलासी, जीवीं, रोपा स्वाहल, मटाहणी, नेरी, खग्गल, नाल्टी और अव्धयाल स्कूल के 16 जून को, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाहलवीं, समराला, चौकड़, कुघाण, चौकी कनकरी, गौटा, सनेड़, द्रौंडला, पाडवीं, ताल, मैड़ और भगूेट स्कूल के 17 जून को होंगे। राजकीय माध्यमिक पाठशाला घिरथेड़ी, बल्ह, रोपा कोट, नेरी, बकारटी, डल्याहू, खग्गल, साई, हल्लाना कल्लर, भारीं, रोपा, काले अंब, चमनेड़, डबरेहड़ा, जीवीं, अमनेड़, उखली व सनेड़ स्कूल के मल्टी टास्क वर्कर 18 जून को सुबह 10:30 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में पहुंचना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।