फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने श्रम कानूनों को खत्म कर बनाई संहिताएं : सीटू

विज्ञापन
सीटू कार्यालय में मजदूर दिवस के दौरान मजदूर एकता के लिए नारेबाजी करते कार्यकर्ता व कामगार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में रविवार को मजदूर दिवस मनाया गया। सीटू कार्यालय ज्योति वसु भवन में सीटू के जिला अध्यक्ष प्रताप राणा ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला सचिव जोगिंदर कुमार ने मजदूर दिवस के इतिहास, वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस पर हम मजदूरों की बेहतर जिंदगी के लिए दी गई कुर्बानियों को याद करते हैं और शोषण मुक्त समाज के सपने के संकल्प को दोहराते हैं। मजदूर दिवस एक बेहतर जिंदगी की आस देखने वालों का त्योहार है।
विज्ञापन

मौजूदा मोदी सरकार ने सारे कानून समाप्त कर दिए और उनके स्थान पर चार श्रम संहिताएं बना दी गई हैं। आठ घंटे के काम के अधिकार को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे समय में मजदूर दिवस और भी प्रासंगिक हो जाता है। सीटू सभी मजदूरों के साथ मिलकर एकजुट संघर्ष के संकल्प को दोहराती है। इस दौरान प्रताप राणा, रंजन शर्मा, सुरेश राठौर, अधिवक्ता कपिल भारद्धाज, कपिल बन्याल ने भी लोगों को संबोधित किया।
वहीं, इंकलाब संस्था रंगस की ओर से रंगस में मजदूर दिवस पर आज के समय में मजदूरों के हालात विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मजदूरों को मजदूर दिवस के इतिहास व उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर इंकलाब संस्था के अध्यक्ष पुनीत उप्पल, सचिव अजय शर्मा, संस्था के सहसचिव व जिला परिषद सदस्य संजीव सेठी, जोलसप्पड़ पंचायत प्रधान मीना कुमारी, सुनीता, सरोज, रचना, राजकुमारी, संदला सहित मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें