फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शरारती तत्वों ने तोड़ डाली स्कूल की पेयजल टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की उठाई मांग
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोट रसेबड़ा में शरारती तत्वों ने पानी पीने की टंकी को तोड़ दिया है। मुख्य शिक्षक पिंकी चौहान ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को जब चपरासी ने स्कूल खोला तो देखा कि स्कूल में पेयजल टंकी पूरी तरह से टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कुछ शरारती तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते आए हैं।
विज्ञापन

स्कूल में शाम के समय शरारती तत्व बैठे रहते है और गंदगी फैलाते हैं। इस बारे में वे कई बार पंचायत को शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। उधर, पपलाह पंचायत के प्रधान अंकुश सैनी ने कहा कि स्कूल में शरारती तत्व बैठे रहते है और कई बार पहले भी उन्होंने स्कूल में तोड़-फोड़ की है। पुलिस को अवगत करवाया गया था। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़े और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें