फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिहाड़पुर का युवक लापता, ब्यास पुल पर मिले कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत मिहाड़पुर गांव का एक युवक लापता हो गया है। युवक के कपड़े, मोबाइल और चप्पल सियोल बल्ला में ब्यास पुल पर बरामद हुए हैं। युवक के नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार (21) निवासी मिहाड़पुर ने शास्त्री की पढ़ाई की थी। वह घर पर बेरोजगार था। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई है। पुल पर जब लोगों ने युवक के कपड़े, मोबाइल और चप्पलें देखीं तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़े और मोबाइल को कब्जे में लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक के पिता मजदूरी का काम करते हैं और माता गृहिणी हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने नदी में छलांग ही लगाई है।
कपड़ों के आधार पर पुलिस ने उसके नदी में कूदने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुजानपुर सतपाल ने कहा कि पुल पर युवक के कपड़े, चप्पल और मोबाइल मिले हैं। युवक ती तलाश जारी है। जब तक युवक नहीं मिल जाता तब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें