फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मचारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सुरक्षा कर्मचारियों को रोहित शर्मा की ओर से भेंट किए गए टिफिन देतीं प्र? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 74वें शहीदी दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर स्टेट बार काउंसिल सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों एवं सुरक्षा कर्मियों को कोरोना काल में दी जा रही अद्वितीय सेवाओं के लिए प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों ने अस्पताल में बीमार एवं उनके तीमारदारों के लिए कंबल मुहैया करवाए। साथ में प्रसूता वार्ड की नर्सों के लिए पिल्लर हीटर दिए। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और जीवन म्यूजिकल बैंड ने रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम... भजन गाकर श्रद्धा सुमन भेंट किए।
इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने महात्मा गांधी के अटूट सिद्धांत सत्य एवं अहिंसा पर चलने का लोगों से आग्रह किया। एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि महात्मा शब्द का अर्थ ही सेवा एवं त्याग है। हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि मानव जाति की सच्ची सेवा एवं त्याग से ही इस देश के भविष्य की नींव और मजबूत होगी तथा समता के भाव से ही दीन एवं दुखी लोगों को मजबूती मिलेगी। यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कमांडेंट होमगार्ड हमीरपुर सुशील कौंडल, डॉक्टर सुनील, सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रधान शंकर दास भारद्वाज एवं सदस्य, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी राकेश बिट्टू, शिवम, सम्मी सोनी, अवनीश, सुरेंद्र शर्मा, पुलिस जवान, होमगार्ड के जवान, मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा टीम के सदस्य एवं शहर के अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें