11.11 grams of chitta recovered from three youths in Nadaun and Hamirpur
नादौन/हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन और हमीरपुर के तहत दो मामलों में पुलिस ने तीन युवकों से 11.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। थाना नादौन के तहत शनिवार रात को थाने की एक टीम जंगलू में गश्त पर थी। जहां सड़क किनारे रेन शेल्टर के समीप ही एक गाड़ी खड़ी थी। जिसकी लाइट जल रही थी। शक होने पर पुलिस टीम ने नजदीक जाकर देखा तो उस गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे पाए गए जो पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर गियर लिवर के पास एक प्लास्टिक के पैकेट में 1.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवकों की पहचान अरुण कुमार निवासी गांव पस्तल चबूतरा तथा संतोष कुमार निवासी गांव बुगधर चबूतरा के तौर पर बताई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, पुलिस थाना सदर की एक टीम रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भोटा चौक हमीरपुर बाजार में गश्त पर थी तो एक युवक रेन शेल्टर में बैठा हुआ था। उससे वहां पर बैठने का कारण पूछा तो युवक घबरा गया। शक होने पर उसकी तलाशी गवाहों की उपस्थिति में ली गई तो उस युवक की जेब से 9.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी गांव जाहू खुर्द डाकघर जाहू तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि तीनों युवकों को गिरफ्तार कर मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।