फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

विज्ञापन
Married newly married woman dies by swallowing poisonous substance
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते हलाणा गांव की एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर इहलीला समाप्त कर ली है। नवविवाहिता के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, मायके वालों की तरफ से भी अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। शिखा (23) निवासी गांव हलाणा की शादी करीब तीन माह पहले ही हुई थी। वह स्थानीय परंपरा के अनुसार ससुराल से एक महीने के लिए अपने मायके आई थीं। मंगलवार सुबह उसने मायके में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई भी शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें