ग्राम पंचायत पट्टा के पट्टा बाजार में पागल कुत्ते ने दो व्यक्तियों को काटकर घायल कर दिया। व्यक्तियों को काटने के बाद कुत्ता गांव में घुस गया जहां लोगों के दो मवेशियों को भी काट लिया। कुत्ते के पागल होने से क्षेत्र में रैबीज फैलने का अंदेशा बन गया है।
बाजार में दर्जनों आवारा कुत्ते घूम रहे हैं जिससे खतरा और बढ़ गया है। बीते शुक्रवार को शहर में अचानक पागल कुत्ते ने दो व्यक्तियों को काट लिया। साथ ही पागल कुत्ते ने गांव में मवेशियों पर हमला बोल दिया। लोगों ने आपसी सहयोग से कुत्ते को गांव से खदेड़ा।
ग्रामीण संजय कुमार, मुकेश कुमार, विजय कुमार, राजकुमार, ध्यान सिंह, प्रेम लाल, कश्मीर सिंह ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। ग्राम पंचायत प्रधान पट्टा दिनेश सिंह ठाकुर ने बताया कि कुत्ते ने दो लोगों और दो मवेशियों को काटा है। जल्द ही इससे संबंधित शिकायत एसडीएम से की जाएगी।
कुत्ते ने मवेशियों को घायल किया है। मवेशियों का उपचार शुरू कर दिया है। व्यक्तियों के घायल होने की जानकारी नहीं है। कुत्ते को पकड़ने या मारने का निर्णय प्रशासन ही ले सकता है।
- केएल शर्मा, चिकित्सक, पशुपालन विभाग, पट्टा