फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी की नाक तले पिल्लर तक सिमटी मल्टी स्टोरी पार्किंग

Sat, 16 Apr 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
निर्माणाधीन पार्किँग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मल्टी स्टोरी पार्किंग के नाम पर हमीरपुर शहर में महज पिल्लर खड़े नजर आ रहे हैं। मिनी सचिवालय हमीरपुर के समीप प्रस्तावित मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम बीते चार सालों में पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2011 में इस बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
विज्ञापन


निर्माण कार्य में जुटी एजेंसी को डेढ़ साल के भीतर इस बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य पूरा करना था। वर्तमान में यहां बहुमंजिला पार्किंग की तर्ज पर कुछ नहीं है। पूर्व बीजेपी सरकार के समय मिनी सचिवालय के समीप बहुमंजिला पार्किंग के लिए दो करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था।

हिमाचल पर्यटन विकास निगम के बजट से इस पार्किंग का निर्माण होना था। यहां पार्किंग के साथ स्थापित नोटिस बोर्ड पर वर्ष 2011 में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ जबकि निर्माण कार्य पूरा करने का समय 31 अगस्त 2012 को अंकित है लेकिन आज तक यहां पर मल्टी स्टोरी पार्किंग नहीं बन पाई।
विज्ञापन


हालांकि, यहां पर धरातल मंजिल तैयार है लेकिन इसके उपर महज पिल्लर ही खड़े हैं। धरातल के उपर छत पर वाहन तो खड़े हो रहे हैं लेकिन धरातल पर रैंप तक का निर्माण भी नहीं हो पाया। पार्किंग के लिए बाहर से आने वाले वाहन मिनी सचिवालय के मुख्य गेट से ही प्रवेश करते हैं। इससे मिनी सचिवालय में कई बार ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो जाती है।

मिनी सचिवालय के समीप मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण होना है। धरातल स्टोरी का निर्माण हुआ है। आगे निर्माण निर्माण कार्य क्यों रुका है, इस बारे में विभाग से जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन


- रूपाली ठाकुर, एडीसी, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें