फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर उपमंडल में पटाखे लगाने के लिए स्थान निर्धारित

विज्ञापन
Location fixed for setting firecrackers in Barsar sub-division
विज्ञापन
हमीरपुर। एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को दीपावली के दौरान आग से होने वाली दुर्घटना से बचाव एवं पटाखों के उपयोग के बारे में बैठक हुई। जिसमें आला अधिकारी बीना ठाकुर, अजय कुमार, तहसीलदार सुखदेव, उपनिरीक्षक पुलिस रतन चंद शर्मा, प्रभारी दमकल चौकी विनोद लखन पाल, प्रधान व्यापार मंडल मैहरे ओंकार दत्त, उपप्रधान व्यापार मंडल बिझड़ी राजकुमार, उपप्रधान व्यापार मंडल चकमोह बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

एसडीएम शशि पाल ने कहा कि बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बाजारों में पटाखों की बिक्री के लिए निश्चित स्थानों का चयन किया गया। मैहरे बिजली कार्यालय के सामने खुला मैदान, बिझड़ी में ताल स्टेडियम, भोटा में बीएसएनएल कार्यालय के सामने, सलौणी में पटवार सर्कल सलौणी के सामने खुला मैदान, चकमोह पंचवटी चौक निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री के लिए दुकानदार अपने-अपने तहसील कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। सभी पटाखा विक्रेता उपयुक्त खुले स्थानों पर ही अपनी स्टॉल लगाएं। अगर कोई दुकानदार अपनी व्यक्तिगत दुकान में पटाखे रखेगा और कोई दुर्घटना हुई तो उसका जिम्मेदार खुद होगा और प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अगर कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करे तो उसका चालान किया जाए। पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि दिवाली पर लोगों का अत्यधिक आवागमन होने के कारण यातायात सुविधा सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए। बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। दमकल चौकी के प्रभारी ने कहा कि सभी दुकानदार खुले स्थानों पर ही अपनी दुकान लगाएं। अपने स्टॉल पर दो बाल्टी पानी, एक बाल्टी रेत, तीन बोरे जूट रखना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटना से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें