फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों को एकता दिवस पर शपथ ग्रहण करवाती उपायुक्त। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती जिला हमीरपुर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। रविवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में उपायुक्त देवश्वेता बनिक, सहायक आयुक्त रमन घरसंगी, डीएसपी शेर सिंह ठाकुर और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन

अंग्रेजी शासनकाल की समाप्ति के बाद सैकड़ों रियासतों को मिलाकर भारत को मौजूदा आकार प्रदान करके पटेल ने दृढ़ता और अद्भुत नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था। इसी कारण उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। उपायुक्त ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखना तथा इसकी मजबूती के लिए अपना योगदान देना हर भारतवासी का प्रथम कर्तव्य है। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें