फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर में चोरियों का आरोपी लॉ का छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत तीन चोरियों के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से कृष्णानगर हमीरपुर में हुई दो चोरियों का आरोपी वकालत की पढ़ाई कर रहा युवक निकला है। जबकि, चलोखर गांव में करीब एक सप्ताह पहले हुई चोरी के दो आरोपी गांव के ही युवक निकले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वीरवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, आरोपियों से चुराए हुए गहने व कुछ नकदी भी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन

मार्च माह में कृष्णानगर हमीरपुर के घर के बाथरूम में रखे करीब 35 हजार रुपये और फ्रिज के कवर में रखा मंगलसूत्र व सोने की बालियां चोरी हो गई थीं। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में दर्ज करवाई थी। वहीं, बीते बुधवार को कृष्णानगर में ही किराये का कमरा ढूंढने के नाम पर सात हजार रुपये और सोने की चूड़ियों पर आरोपी ने हाथ साफ कर लिया। इस चोरी की छानबीन करते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची। आरोपी की पहचान गांव भरठयाण जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के अन्य चोरियों में भी शामिल होने की आशंका है। आरोपी से पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ की तो इसने पिछली चोरी में भी संलिप्त होने की बात कबूली।
वहीं, चलोखर गांव में बीते सप्ताह हुई गहनों की चोरी मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चलोखर गांव की महिला सुमना देवी जागरण में गई थी और उसके घर में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों के गहनों और आठ हजार नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने छानबीन करते हुए गांव के ही दो युवकों, जिनमें से एक शटरिंग का काम करता है और दूसरा चालक है, को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किए हुए गहने बरामद कर लिए गए हैं। एचएचओ सदर राजेश कुमार ने कहा कि तीनों चोरों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें