फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- सामूहिक नेतृत्व में लड़े जाएंगे विधानसभा चुनाव

Thu, 14 Apr 2022 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित चार गुटों में बंटी हुई है। साढ़े चार सालों में विकास केवल मंडी के सराज और धर्मपुर तक सीमित रह गया है।
विज्ञापन
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सूबे में सामूहिक नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन संगठन में बदलाव चलता रहता है। 

विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर लौटे सुक्खू ने वीरवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं। पार्टी हाईकमान ने इस बारे चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया था। पूछा गया कि किस तरह से हिमाचल में कांग्रेस नेतृत्व को आगे बढ़ाया जाए। सार्थक चर्चा के बाद नीतिगत फैसला हुआ है कि कांग्रेस 2022 का चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भाजपा पर भी तीखे प्रहार किए।  

उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित चार गुटों में बंटी हुई है। साढ़े चार सालों में विकास केवल मंडी के सराज और धर्मपुर तक सीमित रह गया है। आज हमीरपुर से एक भी मंत्री नहीं है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध कांग्रेस ने बनाया था, उसे बेचने का काम मोदी सरकार कर रही है।
विज्ञापन


मुफ्त में बांटने का काम आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। प्रदेश के मुख्य सचिव के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चिट्ठी लिखकर जवाब मांग रहे हैं। लेकिन जयराम ठाकुर इस भ्रष्टाचार से बेखबर हैं। मुख्यमंत्री को इस बारे में जनता को जवाब देना चाहिए।  

कांग्रेस सरकार बनी तो गाय का दूध 80, भैंस का 100 रुपये प्रति लीटर खरीदेंगे 
सुक्खू ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस अपने दृष्टि पत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विचार करेगी। सूबे में कांग्रेस की सरकार बनी तो पशुपालकों को फायदा दिया जाएगा। गाय का दूध 40 रुपये प्रति लीटर लेकर 40 रुपये अतिरिक्त समर्थन मूल्य दिया जाएगा ताकि पशुपालकों को 80 रुपये मिल सकें। इसी तरह भैंस के प्रति लीटर दूध के 60 के बजाय 100 रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें