फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक छत पर, कमरे से साढ़े चार लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में एक घर से सोने के आभूषण, एटीएम और आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज चोरी किए गए। शातिरों ने घर से साढ़े चार लाख के गहनों पर हाथ साफ कर गए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना हमीरपुर में चोरी की शिकायत दी है। सदर पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवेक वर्मा ने बताया कि वह हमीरपुर जिला मुख्यालय में एक सरकारी विभाग में सेवारत हैं। मूलत: वह पालमपुर के रहने वाले हैं। वे इस समय हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर में किराये के मकान में रहते हैं। गत दिवस उनकी धर्मपत्नी मकान की छत पर धूप में परिवार के साथ बैठी थीं। इस दौरान घर के आसपास कुछ फेरी वाले घूम रहे थे। धर्मपत्नी ने एक कार्यक्रम में जाने के लिए जब अलमारी से मंगलसूत्र निकालने लगी तो बाक्स गायब मिला। बॉक्स में सारे गहने रखे हुए े। उन्होंने बताया कि बाक्स में मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, दो टॉपस, सोने की चेन और लोकेट था।
इसके साथ ही उनका आधार कार्ड, एटीएम और वोटर कार्ड भी गायब मिला। विवेक वर्मा ने शक जताया है कि शायद कोई फेरी वाला आभूषण और दस्तावेज चुरा ले गया। उन्होंने पुलिस से शीघ्र मामले का पटाक्षेप करने की मांग की है। बता दें कि एक दिन पहले ही अवाहदेवी के दरब्यार गांव और जंडल के दो मंदिरों में भी चोरी हुई है। जिले में बढ़ते चोरी के मामलों से लोग दहशत में हैं। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें