आईनिफ्ड संस्थान हमीरपुर के सात प्रशिक्षुओं को उनके डिजाइन किए परिधानों के लिए लैक्मे एडवाइजरी बोर्ड ने सर्टिफिकेट दिए हैं।
संस्थान की प्रबंधक शकुंतला शर्मा ने बताया कि आईनिफ्ड हमीरपुर लैक्मे फैशन वीक जैसे अंतर्राष्ट्रीय फैशन इवेंट का ऑफिशियल नॉलेज पार्टनर है। पूरे भारत में यह गौरव केवल आईनिफ्ड को ही हासिल है।
मार्च 2016 में मुंबई में हुए इस मेगा फैशन इवेंट में संस्थान के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं विशाखा, रिचा, प्रिया, पूनम, नताशा, अनुपमा एवं राखी ने अपने डिजाइन परिधानों के साथ भागीदारी की थी।
लैक्मे फैशन वीक जेनेक्स्ट-2016 के एडवाइजरी बोर्ड ने इन विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।