फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सात जुलाई से शुरू होगी निजी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में नई अनुबंधित जिनी क्रस्ना लैब 7 जुलाई से अपना काम सुचारु रूप से शुरू कर देगी। क्रस्ना लैब एसआर लैब के बदले कामकाज संभालेगी। फिलहाल अस्थायी व्यवस्था के तहत इस लैब का ब्लड सैंपल कलेक्शन बूथ अस्पताल के पर्ची काउंटर के पास 99 नंबर कमरे में चल रहा है।
सोमवार को इस बाबत निजी लैब के प्रतिनिधियों के साथ चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में कॉलेज प्रबंधन की बैठक हुई। बैठक में लैब प्रतिनिधियों ने सात जुलाई से लैब को सुचारू रूप से शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बैठक में लैब प्रतिनिधियों ने कहा है कि 10 से 15 दिन के अंदर सारे सिविल कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। सिविल कार्य पूरा होने के 10 दिन के अंदर सारी मशीनें फिट कर दी जाएंगी। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने सात जुलाई से लैब को सुचारु रूप से शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अभी अस्थायी तौर पर चल रहा काम
निजी लैब का कामकाज मेडिकल कॉलेज में फिलहाल अस्थायी तौर पर चल रहा है। प्रवेश द्वार के पास चल रहे ब्लड कलेक्शन बूथ पर लैब के कर्मचारी सुबह 9:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक मरीजों के सैंपल ले रहे हैं। सैंपलों को जांच के लिए मोहाली भेजा जा रहा है। शाम तीन बजे मोहाली जाने वाले सैंपलों की रिपोर्ट अगले दिन सुबह 9:00 बजे ऑनलाइन मरीजों को मिल रही है। सोमवार को भी 66 मरीजों के सैंपल जांच के लिए मोहाली भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें