फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलवाल में कल होगा सात लाख का दंगल

Fri, 29 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बड़सर(हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल की ग्राम पंचायत कलवाल में रविवार को 7 लाख रुपये से दंगल का आयोजन किया जाएगा। छिंज मेले का आयोजन छिंज कमेटी लोहारली कलवाल के सौजन्य से किया जा रहा है। दंगल की बड़ी माली में विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 17 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


छोटी माली में विजेता को 7100 रुपये और उपविजेता को 5100 रुपये दिए जाएंगे। लखदाता छिंज कमेटी लोहारली कलवा के अध्यक्ष विजय कुमार ढटवालिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार विगत वर्ष से भी भारी दंगल का आयोजन किया जाएगा।

छिंज कमेटी के सदस्यों सतीश महाजन, कमल चंदेल, राजेश उर्फ काकू, चैन सिंह, सुनील, देश राज, जगदीश चंद, पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी, संजय शर्मा, रोशन लाल, परस राम, रत्न चंद, जसवंत सिंह, जसवीर, संजू व हंस राज ने बताया कि छिंज देखने के लिए जितनी भी जनता उपलब्ध होगी, उन सभी के लिए चाय का आयोजन कमेटी के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें