फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्मदिन पर अनाथों को बांटे गिफ्ट

Fri, 29 Jan 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बच्चे के जन्मदिन पर अनाथों को गिफ्ट बांटकर सुजानपुर के एक परिवार ने बेसहारा बच्चों की मदद करने का संदेश दिया है। जिससे बिना मां बाप के अनाथ आश्रम में पल रहे बच्चे स्वयं को अनाथ न समझ सकें।
विज्ञापन


सुजानपुर टीहरा निवासी शिवानी और उनके पति अतुल अभिषेक ने अपनी बेटी अमायरा का जन्मदिन एक अनोखे ढंग से मनाया। उन्होंने अपने परिवार सहित अनाथ आश्रम सुजानपुर में पल रहे बच्चों को गिफ्ट बांटे। इस दौरान उनके साथ बच्ची के दादा कृष्ण कुमार और दादी नीता शर्मा भी मौजूद रहे।

 इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर हमीरपुर में लंगर का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। काथी रोल जंक्शन आश्रम ने भी उनके हाथों कुछ खाद्य सामग्री सुजानपुर अनाथ आश्रम के लिए भेजी। अमायरा की माता शिवानी ने बताया कि इस तरह का प्रयास सभी को करना चाहिए। सोच बदलते ही अनाथों की किस्मत भी बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें