फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राशन बेचने के मामले में कनिष्ठ सहायक और कैंटीन हेल्पर को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ मंदिर के स्टोर से राशन बेचने का मामला
विज्ञापन

चकमोह स्कूल और महाविद्यालय में की नियुक्ति, जांच में सहयोग करने के भी आदेश

राशन चोरी मामले में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने स्टोर में जाकर रिकॉर्ड खंगाला, राशन की लिस्ट बनाई

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली दियोटसिद्ध में स्टोर से राशन बेचने के मामले में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को स्टोर में जाकर रिकॉर्ड खंगाला और उपलब्ध राशन की लिस्ट बनाई। इस जांच कमेटी में तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी, बाबा बालक नाथ मंदिर चकमोह के प्राचार्य नरेश शर्मा और दियोटसिद्ध चौकी प्रभारी प्रकाश शर्मा ने छानबीन की। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद बुधवार को ही अध्यक्ष बाबा बालक नाथ ट्रस्ट और उपमंडल अधिकारी नागरिक राजिंद्र गौतम ने नए आदेश आदेश जारी किए हैं। इसमें कनिष्ठ सहायक बाबा बालक नाथ मंदिर को हटाकर उसकी तैनाती न्यास की ओर से संचालित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चकमोह में कर दी गई है। इसी के साथ कैंटीन हेल्पर को भी मंदिर से हटाकर चकमोह महाविद्यालय में तुरंत प्रभाव से तैनात होने के आदेश दिए हैं।


आदेशों में यह भी कहा गया है कि जांच में दोनों कर्मचारी पूरा सहयोग करेंगे और जांच के लिए बुलाए जाने पर अपने संबंधित अधिकारी से अनुमति मिलने के बाद समय-समय पर जब भी बुलाया जाएगा, उपस्थित रहेंगे। वहीं, मामले की जांच के लिए गठित की गई कमेटी की छानबीन जारी है। इस बारे में एसडीएम बड़सर राजिंद्र गौतम ने कहा कि जांच जारी है और जो भी कर्मचारी इसमें संलिप्त होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के स्टोर से बिना पर्ची निकाला था राशन
दो दिन पूर्व उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर के स्टोर से बिना पर्ची ही राशन अन्य जगहों पर बेचने का मामला सामने आया था। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी ने चीनी का बैग और आटे की बोरी अवैध रूप से बेचते हुए बरामद की थी। चीनी का बैग व आटे की बोरी बिना पर्ची के ही मंदिर स्टोर से निकाल दी गई थी। पिछले काफी दिनों से शिकायत में मिल रही थी कि मंदिर स्टोर से सामान बिना पर्ची के निकाला जा रहा है। उसी के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें