25 मार्च को जिलाभर में धूमधाम से मनाया जाएगा होली पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। रंगोत्सव के लिए जिलाभर के बाजारों में उल्लास का माहौल है। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों में होली के रंगों की दुकानें सज गई हैं। रंगों की खरीदारी भी तेज हो गई है। हमीरपुर बाजार में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी लेकिन शिक्षण संस्थानों में अवकाश होने के चलते शनिवार को बाजार में स्कूली, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों ने खूब होली मनाई।
जिला मुख्यालय में होली का पर्व कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। गांधी चौक स्मारक पर सभी शहरवासी एकत्रित होकर होली मनाते हैं। इस बार एक साथ दो अवकाश होने से गांव से लेकर शहर तक होली की धूम रहेगी। शहरवासी अमित कुमार, ओम प्रकाश, विजय, राकेश ने कहा कि होली पर्व को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर होली का पर्व मनाएंगे। उन्होंने कहा कि बाजार में होली के लिए सजी दुकानों में लोग रंग खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।