फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने पाइप से लीकेज को किया दुरुस्त

विज्ञापन
रंगस में सड़क पर लीक हो रहे पाइप को दुरुस्त करते जल शक्ति विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग के उपमंडल नादौन के अनुभाग रंगस के कार्यालय से कुछ दूरी पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बीचोंबीच पेयजल लीकेज को विभाग ने ठीक करवा दिया है। अमर उजाला में लोगों की इस समस्या प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया और पाइप को ठीक करवाकर ग्रामीणों को राहत दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों लक्ष्मण दास, शशि कुमार तथा बीना देवी आदि ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने लीक होने वाले पाइप की मरम्मत करवा दी है। अब न पानी व्यर्थ बह रहा है और न ही इस पानी से घरों को कोई खतरा है। उन्होंने इसके लिए विभाग का आभार व्यक्त किया है। वहीं, जल शक्ति विभाग की कनिष्ठ अभियंता बीना ने बताया कि पाइप लीक होने का मामला जैसे ही ध्यान में आया था, उसी समय विभाग के कर्मचारियों को मरम्मत करने के आदेश कार्यालय से जारी किए गए थे। बीच में छुट्टी आने की वजह से वीरवार को पाइप की मरम्मत कर दी गई है। इस मौके पर पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार, फिटर अनिल कुमार के अलावा अजय कुमार, विजय, नेक मोहम्मद आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें