फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में महिला मशीन ऑपरेटरों के साक्षात्कार 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 15 दिसंबर को पंजाब की निजी कंपनी सुबह साढ़े दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में मशीन ऑपरेटरों के 50 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आठवीं पास या इससे ऊपर होना चाहिए और आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो।
विज्ञापन

इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 7228 रुपये से 12,553 रुपये तक मासिक वेतन देगी। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखती हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र व अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकती है।
जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक युवतियों से आग्रह किया है कि वह पूर्ण तैयारी के साथ साक्षात्कार में भाग लें तथा अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हिमाचली बोनाफाइड तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो जाएं। सुधा सूद ने इच्छुक युवतियों से आग्रह किया है कि वह साक्षात्कार के समय कोरोना से संबंधित नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें