फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 450 पदों के लिए साक्षात्कार 10 से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिमला की एक कंपनी महिला एवं पुरुष सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 450 पदों के लिए 10 से 15 जनवरी तक जिले के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि इन पदों के लिए 10 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में, 11 को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर, 12 को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर, 13 को उप रोजगार कार्यालय भोरंज और 15 को उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास और सिक्योरिटी गार्ड के लिए दसवीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की आयु 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को 9500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्हें रहने की सुविधा, भविष्य निधि बीमा, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथियों को साक्षात्कार में भाग ले सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से कोरोना महामारी के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें