फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम और बारिश से नहीं हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा, अब 12 को होगी

विज्ञापन
बारिश के कारण पुलिस लाइन दोसड़का के बाहर लगी भर्ती के लिए प्रवेश करने वाली अभ्यर्थियों की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस लाइन दोसड़का में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में मंगलवार को खराब मौसम और बारिश ने खूब खलल डाला। मंगलवार को बुलाए गए 1568 अभ्यर्थियों में से मंगलवार को 331 का ही पंजीकरण हो सका। इनमें से 61 अभ्यर्थी लंबाई में छोटी पाई गईं। जबकि, 270 महिला अभ्यर्थी लंबाई में उत्तीर्ण हुई हैं। लेकिन, खराब मौसम और बारिश के कारण अनुत्तीर्ण हुईं 61 को छोड़कर शेष 1507 महिला अभ्यर्थियों को अब 12 जनवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के संदर्भ में एडमिट कार्ड दोबारा उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर एसएमएस से भेज दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को अपना-अपना नया एडमिट कार्ड पुन: डाउनलोड करके निर्धारित दिनांक 12 जनवरी को एडमिट कार्ड में अंकित समय व सभी दिशा निर्देशों की अनुपालना कर सभी दस्तावेजों सहित पहुंचना सुनिश्चित करें। यदि किसी अभ्यर्थी को उसका एडमिट कार्ड एसएमएस के माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ होगा तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संदर्भ में दूरभाष से जानकारी प्राप्त कर सकती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि खराब मौसम व बारिश के कारण मंगलवार की भर्ती स्थगित की गई है। 1507 अभ्यर्थियों को अब 12 जनवरी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें