फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्र स्तरीय होली मेले की तैयारियां समय पर मुकम्मल करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने मेले के दौरान पूरी तरह स्वच्छता रखने और व्यापारी वर्ग को तमाम सुविधाएं देने को कहा
विज्ञापन

13 मार्च से मेले के आयोजन के लिए लगेंगी खुली बोलियां

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में मंगलवार को 23 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मेला अधिकारी एसडीएम सुजानपुर राजकुमार ने की। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेला सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मेले को सही एवं संयोजित तरीके से करने मनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पहले ही पूर्ण कर दी जानी चाहिए ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


मेले के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, मेले के दौरान पूरी तरह स्वच्छता का ध्यान रखा जाए, यहां आने वाले व्यापारी वर्ग को तमाम सुविधाएं मिलें, बिजली पानी का पूरा इंतजाम हो, मेले के दौरान ड्यूटी के लिए आने वाले पुलिसकर्मियों पर रहने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। झूलों की खुली बोली 14 मार्च को उपमंडल कार्यालय में 12 बजे निर्धारित की गई है। इसी दिन मेले में लगने बाले डोम बाजार की खुली बोली 11 बजे जबकि टेंट शामियाने की बोली 13 मार्च को 11 बजे और हेंगर की बोली दोपहर 12 बजे, जबकि सफाई व्यवस्था की खुली बोली भी इसी दिन ही होगी। इसके साथ-साथ मेले में लगने वाली दुकानदारी प्लांट सेल की खुली नीलामी 15 मार्च से 18 मार्च और वाहन पार्किंग की खुली बोली 19 मार्च को होगी। यह पार्किंग बोली 20 अप्रैल तक मान्य होगी।
विज्ञापन






समाचार: बवीता चंदेल: गौरव जैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें