फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नियमों की निगरानी में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
हमीरपुर बचत भवन में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त देबश्व - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस कोरोना नियमों की निगरानी में होगा। समारोह के दौरान नियमों और सावधानियों का पालन किया जाएगा। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वे सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय समारोह स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के मैदान में होगा। प्रशासन ने समारोह की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी इसी विषय पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देबश्वेता बनिक ने बताया कि 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के मैदान में मुख्यातिथि सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे।
विज्ञापन

जिलास्तरीय समारोह की परेड में प्रदेश पुलिस, गृहरक्षक के अलावा एनसीसी और अन्य टुकड़ियां भाग लेंगी। इस अवसर पर देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिलास्तरीय समारोह की तैयारियां समय पर पूरी करने और समारोह के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। देबश्वेता बनिक ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर जिला के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर नारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस से पहले विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और अन्य स्पर्धाएं करवाने के निर्देश दिए। विजेताओं को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर एएसपी विजय सकलानी, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें