फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में दूसरे चरण में होंगे निपुण मेले, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर होगा कार्य

Mon, 01 Sep 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

अध्यापकों के साथ माताएं भी गतिविधियों में लेंगी भाग
विद्यार्थियों के विकास के लिए लगाए जाएंगे विभिन्न स्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी और हिंदी विषय में सक्षम बनाने के लिए निपुण मेलों का आयोजन किया जाएगा। मेलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन और पंचकोषीय विकास से संबंधित पांच अलग-अलग स्टाल लगाए जाएंगे।
इसमें अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों की माताएं भी भाग लेंगी। मेलों का आयोजन दूसरे चरण में किया जाएगा। प्रथम चरण का आयोजन ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में विद्यार्थियों को खेल-खेल में किताबों से पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि उन्हें स्कूल के साथ घर पर पढ़ाई करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

निपुण मेलों में तीन से नौ वर्ष तक के विद्यार्थियों को अंकगणित का ज्ञान और लिखने में सक्षम बनाया जाएगा, ताकि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों का सही विकास हो सके। शिक्षा विभाग की ओर से गतिविधियों को लेकर स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कक्षा स्तर पर गतिविधियां अलग-अलग समयानुसार करवाई जाएंगी।
प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को निपुण भारत मिशन के तहत मुख्य रूप से तीन विषयों में पढ़ाई करवाई जा रही है। इनमें गणित में जमा-घटाव, अंग्रेजी में शब्द और हिंदी में उच्चारण और लिखावट में गलतियों के चलते विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। इस समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन के तहत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों के आधार को मजबूत कर स्कूल स्तर पर निपुण बनाया जा सके। विद्यार्थियों की निपुणता को जांचने के लिए मेलों के उपरांत टेस्ट लिया जाएगा। इससे उनके आधार का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
निपुण मेलों के आयोजन को लेकर तैयारियां चली हुई हैं। शिक्षकों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राथमिक स्कूलों में मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को कठिन विषयों को खेल-खेल में सीखने में सुविधा मिलेगी।
-भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, डाइट गौना करौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें