फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांगर में बरातियों की कार सौ फीट गहरी खाई में लुढ़की, पांच घायल

विज्ञापन
टांगर में हादसे में घायल हुए बरातियों का अस्पताल आकर कुशलक्षेम पूछते विधायक आईडी लखनपाल। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। टांगर गांव में शुक्रवार को बरातियों की कार सड़क से नीचे सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि कार सड़क से लुढ़कने के बाद पलटी नहीं। इससे सवारों का बचाव हो गया और बड़ा हादसा टल गया। वहीं, सवारों का सीएसी बिझड़ी में उपचार हुआ और इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक धंगोटा गांव से एक बरात टांगर गांव में गई थी। शुक्रवार को बरात से धंगोटा लौटते समय कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और सड़क से खाई में लुढ़क गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बिझड़ी अस्पताल में पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। इस संबंध में पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि टांगर गांव के समीप कार दुर्घटना हुई है। घायलों का बिझड़ी अस्पताल में इलाज करवाया गया है। किसी भी व्यक्ति ने किसी प्रकार का मामला या शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें