फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बलोड़ में विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास कार्यों की दी सौगात

Sun, 18 Oct 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की टिक्करी मिन्हासां पंचायत के बलोड़ गांव में शनिवार को ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे विधायक सुरेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से करहा में करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से डे-बोर्डिंग स्कूल बनकर तैयार हो गया है।
आगामी शैक्षणिक सत्र से इसमें प्राथमिक स्तर की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बलोड़ में सामुदायिक भवन, श्मशानघाट, एंबुलेंस सड़क, वाटर टैंक और सड़क निर्माण की घोषणाएं भी कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल सिंह, कमल देव राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें